{"_id":"5f299a9c8ebc3e41103b8ed8","slug":"women-sat-on-dharna-alleging-possession-under-the-pretext-of-repression-farrukhabad-news-knp5750557176","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने धरना देकर पुलिस प्रशासन पर जबरन कब्जा कराने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने धरना देकर पुलिस प्रशासन पर जबरन कब्जा कराने का लगाया आरोप
विज्ञापन
महिलाओं को ले जाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : FARRUKHABAD
हदबंदी के बहाने कब्जे का आरोप लगा महिलाएं धरने पर बैठीं
राजेपुर। एसडीएम के आदेश पर हो रही हदबंदी के विरोध में बरेली-इटावा हाईवे पर महिलाएं धरने पर बैठ गईं। महिलाओं ने पुलिस व प्रशासन की टीम पर गलत तरीके से हदबंदी कर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया और देर शाम उन्हें छोड़ भी दिया।
थानाक्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी रुआबशेर उर्फ कल्लू की जमापुर स्थित पेट्रोलपंप के पास साढ़े तेरह बीघा जमीन है। उनके प्रार्थनापत्र पर मंगलवार को एसडीएम, तहसीलदार खेत में हदबंदी करवा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के नवाबशेर, मेहंदी हसन, नमाज शेर व अख्तियार के परिवार की फरीदन बेगम, मोमिना बेगम, जलीला बेगम, अशर्वी बेगम, कुसुमा मौके पर पहुंच गईं। महिलाओं ने पुलिस-प्रशासन की टीम पर रुआबशेर से मिलकर उनके हिस्से की भूमि पर कब्जा करवाने का आरोप लगाया।
महिलाएं हाईवे पर धरने पर बैठ गईं। करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन करती रहीं। पुलिस ने सभी महिलाओं को हिरासत में लिया। फिर हदबंदी हो सकी। देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया। एसओ जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि एसडीएम के आदेश के बाद हदबंदी कराई गई थी। लगाए गए आरोप गलत हैं।