फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women performed Dandiya, children enthralled with their dance

Farrukhabad News: महिलाओं ने डांडिया, बच्चों ने नृत्य से मनमोहा

Wed, 29 Oct 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Women performed Dandiya, children enthralled with their dance
फोटो- 14 भारत विकास परिषद के दिवाली परिवार मिलन उत्सव में कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद
फर्रुखाबाद। भारत विकास परिषद महीयसी महादेवी शाखा फर्रुखाबाद ने दिवाली परिवार मिलन उत्सव मनाया। एक गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में बच्चों ने नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। महिलाओं ने डांडिया खेला, कई प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रोडवेज डिपो के फोरमैन सक्षम सिंह रहे। इनके साथ परिषद के प्रांतीय महासचिव आलोक रायजादा, संजय गुप्ता, देव कुमार शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव एवं पंकज वर्मा ने स्वामी विवेकानंद एवं मां भारती के चित्र पर दीप जलाकर उत्सव का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अन्वी शुक्ला ने गणेश वंदना पर नृत्य किया। बच्चों के नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता को सभी ने सराहा। शिवी, छवि, दिव्या, वंशिका के भगवान राम के आगमन सुंदर नृत्य किया। रिद्धिमा, उन्नति शर्मा ने भी कई भजनों पर नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की गेम प्रतियोगिता में आदर्श मिश्रा प्रथम, रवींद्र नाथ गुप्ता द्वितीय रहे। लकी ड्रॉ में डॉ. ऋषिनाथ गुप्ता ने प्रथम, द्वितीय पुरस्कार अनुज गुप्ता एवं पूर्णिमा सक्सेना को मिले। तृतीय पुरस्कार नरेश चंद्र गुप्ता, दीपक किशोर एवं आशीष कुमार शर्मा को दिया गया।

चतुर्थ स्थान के चार पुरस्कार चित्रा अग्निहोत्री, शरद श्रीवास्तव, राजीव पुरवार एवं पंकज वर्मा मिले। संतोष को सांत्वना पुरस्कार मिल सका। महिलाओं ने डांडिया किया। शाखा अध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम पंकज वर्मा ने किया। इसमें ज्योति शर्मा, अंजना सक्सेना, प्रभाष चंद्र दीक्षित, पंकज सक्सेना, संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।

फोटो- 14 भारत विकास परिषद के दिवाली परिवार मिलन उत्सव में कार्यक्रम पेश करते बच्चे।  संवाद

फोटो- 14 भारत विकास परिषद के दिवाली परिवार मिलन उत्सव में कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed