फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Women on dharna in front of liquor contracts the next day

शराब ठेके का सामने धरने पर बैठी महिलाएं

Fri, 02 Apr 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Women on dharna in front of liquor contracts the next day
गांव जनैया सठैया में शराब ठेका बंद कराने को धरने पर बैठीं महिलाएं। - फोटो : FARRUKHABAD
दूसरे दिन शराब ठेके के सामने धरने पर महिलाएं
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बंद कराने के दूसरे दिन शराब ठेका खुलने की भनक लगते ही महिलाएं दुकान के सामने सड़क के दूसरी तरफ दरी बिछाकर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने बरामदे में लाठी-डंडे भी रखे हैं। कहा कि दुकान को किसी कीमत पर नहीं खुलने देंगे। इसके लिए हर आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। दुकान हट जाएगी, तो रोज घर में हो रही कलह से मुक्ति मिल जाएगी।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव जनैया सठैया में शुक्रवार सुबह 10 बजे महिलाओं को देेशी शराब ठेका खुलने की भनक लग गई। करीब 50 महिलाएं एकत्रित होकर दुकान के सामने पहुंच गईं लेकिन मौके पर ठेका बंद था। उन्होंने दुकान के ठीक सामने सड़क के दूसरी तरफ दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। यही नहीं साथ में लाए लाठी-डंडे एक बरामदे में रख दिए। शाम तक धरना स्थल पर महिलाओं की संख्या कम नहीं हुई।
विज्ञापन

घरेलू काम निपटाने के लिए दो-दो, चार-चार महिलाएं जाती और आती रहीं। कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। महिलाओं का कहना है कि यहां से दुकान हट जाए तो कम से कम घरों में शांति हो जाए। बताते चलें कि शराब ठेके के विरोध में गुरुवार को भी महिलाओं ने जाम लगाया था। ठेका बंद भी करा दिया था। उनका कहना था कि ठेके पर जुटने वाले अराजक तत्व शराब पीकर महिलाओं से अभद्रता तो करते ही हैं उनके घरों के पुरुष भी नशे में घर पहुंचकर कलह करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed