{"_id":"65c15053e77c8668630cd0cd","slug":"womans-death-allegation-of-dowry-death-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-107966-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भाई ने पति सहित ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालीजन महिला के जहर खाने की बात बता रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी बनकटी निवासी राम रतन जाटव की पत्नी प्रेमलता (27) ने रविवार को लगभग चार बजे जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने प्रेमलता को आवास विकास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान प्रेमलता की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। ससुर मुन्नालाल ने थाना नवाबगंज के गांव बरतल निवासी भाई अटल बिहारी को प्रेमलता की मृत्यु होने की सूचना दी।
भाई परिजनों के साथ बहन के घर पहुंचे। प्रेमलता को मृत देखकर परिजन रोने लगे। भाई अटल बिहारी ने बताया कि बहन प्रेमलता को ससुरालीजन दहेज की मांग कर प्रताड़ित करते थे। बहनाेई राम रतन से उसका कई बार विवाद हो चुका है। रामरतन दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।। मांग नहीं पूरी होने पर उसकी जहर देखकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
प्रेमलता के एक पुत्र कृष्णा व पुत्री परी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया। कोतवाल मनोज भाटी ने बताया कि पूरे मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।