{"_id":"57f3ec244f1c1b940a26fa5c","slug":"woman-s-death-from-being-hit-by-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
आवास विकास तिराहे पर जाम लगाए मृतका के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम बारात देखने के लिए आई महिला तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। घायल को महिला को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मंगलवार दोपहर तक पंचनामा न भरने पर आक्रोशित लोगों ने आवास विकास तिराहा पर जाम लगा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला नौलखा निवासी रामवती पत्नी राधेश्याम जाटव सोमवार को पति और अन्य परिजनों के साथ राम बारात देखने के लिए आई थी। किराना बाजार के पास तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर रामवती गंभीर घायल हो गई।
घटना की जानकारी पर घायल को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद एक युवक बाइक लेकर भाग गया, जबकि दूसरे युवक को पकड़कर स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर 1:30 बजे तक शव का पंचनामा भरने के लिए कोई दरोगा नहीं पहुंचा तो आक्रोशित परिजन आवास विकास तिराहा पर पहुंच कर जाम लगा दिया। यहां पर महिलाओं ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। जाम लगने से फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग र्गइं।
जाम में स्कूली बच्चों के अलावा कई लोग फंस गए। सूचना मिलने पर प्रभारी कोतवाल मिर्जा सदरे आलम बेग फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लोग प्रभारी कोतवाल से ही नोकझोंक करने लगे। इस दौरान महिलाओं ने प्रभारी कोतवाल से धक्कामुक्की कर दी।
पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों को शांत कर जल्द से जल्द पंचनामा भरवाने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर लोग शांत हुए। रामवती का एक बेटा विशाल जयपुर में नौकरी करता है और पति मजदूरी करते हैं।