{"_id":"5f1edb1a8ebc3e63906f1a66","slug":"woman-s-body-found-hanging-report-filed-in-dowry-murder-farrukhabad-news-knp573501132","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
महमदपुर अचला उर्फ नवादा में महिलाओं से जानकारी करते एएसपी।
- फोटो : FARRUKHABAD
महिला का शव फंदे पर लटका मिला, दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज
कमालगंज। गांव महमदपुर अचला में रविवार रात विवाहिता का शव बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला। दुकान से घर पहुंचे पति ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा। मृतका के पिता ने पति सहित सात ससुरालीजनों पर दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। दहेज में बाइक व अंगूठी का मांग को लेकर घटना को अंजाम देने की बात कही है।
थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर अचला निवासी स्नोज राठौर पुत्र गंगाराम की गांव में ही परचून की दुकान है। रविवार रात 9 बजे स्नोज की 22 वर्षीय पत्नी मोहिनी ने उसे फोन कर घर बुलाया और दो माह के पुत्र को उसे देकर दुकान भेज दिया। करीब 20 मिनट बाद जब स्नोज घर पहुंचा तो पत्नी नहीं दिखी। घर में देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
स्नोज ने दरवाजा तोड़ा तो मोहिनी दुपट्टे से बने फंदे पर लटकी थी। स्नोज ने उसे फंदे से उतारा और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक व फोरेंसिक टीम पहुंची। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। पुलिस ने महिला के पति स्नोज, ससुर गंगाराम व सास रानी देवी को हिरासत में लिया। मायके वाले देर रात पहुंचे।
विज्ञापन
मोहिनी के पिता कन्नौज जनपद के इंदरगढ़ थाना के उमर्दा निवासी रामकिशन राठौर ने स्नोज कुमार, सास रानी देवी, ससुर गंगाराम, चचिया ससुर रामबाबू, जेठ प्रमोद कुमार, जेठानी राधा व देवर विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि मोहिनी का विवाह 15 माह पूर्व स्नोज से किया था। बाइक व अंगूठी न देने पर शादी के बाद से ही स्नोज व उसके परिजन बेटी से मारपीट करते थे।
रविवार रात ससुरालीजनों ने उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। सोमवार सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। दोपहर में अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप घटनास्थल पहुंचे। वहां उन्होंने पड़ोसियों से पूछताछ की। पड़ोसी महिला ने बताया कि मोहिनी 1 जुलाई को अपने मायके से आई थी।
कई दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। रविवार को मोहिनी ने भोजन भी नहीं बनाया था। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।