{"_id":"6478e89e6c5bde794f01e694","slug":"woman-raped-by-giving-intoxication-porn-video-went-viral-farrukhabad-news-c-12-1-agr1007-265679-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नशा देकर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नशा देकर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो किया वायरल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर कानपुर के युवक ने महिला को होटल में बुलाया। नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। बीते दो वर्षों से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
राजेपुर क्षेत्र की महिला ने शहर कोतवाली में कानपुर के थाना नौबस्ता के हनुमंत बिहार कालोनी निवासी योगेंद्र कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने कहा कि चार साल पहले दिल्ली में रहने के दौरान योगेंद्र से फेसबुक पर संपर्क हुआ। उसकी आपत्तिजनक हरकतें देखीं तो नंबर ब्लाॅक कर दिया। आरोपी ने अपनी बहन के नंबर से धमकी दी कि उसके पास पीड़िता की अश्लील फोटो हैं। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। दबाव बनाकर उसने कानपुर बुलाया। इसके बाद 24 फरवरी 2021 को रेलवे रोड स्थित आनंद होटल में बुलाकर धोखे से नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। इसके बाद योगेंद्र ब्लैकमेल करके हवस का शिकार बनाता रहा।
यही नहीं योगेंद्र ने पीड़िता के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर उसके ससुरालियों को जोड़ लिया। इसके बाद महिला के अश्लील वीडियो, फोटो शेयर व अपलोड कर दिए। 19 मई को आरोपी ने उसके भाई को 48 घंटे में महिला का बुरा हाल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की पड़ताल कर आरोपी के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।