{"_id":"6a1f31d0ebbff83eea0304b9","slug":"woman-injured-in-axe-attack-battling-for-life-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-143092-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गड़ासे के हमले में घायल महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गड़ासे के हमले में घायल महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही
Wed, 03 Jun 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
फोटो-8 गांव प्रेमनगर में हमले के बाद गड़ासे लेकर जाता देवर चरन सिंह। स्रोत: जागरूक पाठक
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में गड़ासे से हमले में घायल महिला कानपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
कमालगंज थाना क्षेत्र के मकूनगला निवासी दिवारी लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री कल्पना की शादी प्रेमनगर निवासी गेंदालाल से हुई है। सोमवार को कल्पना घर में सिलाई कर रही थी तभी उसका देवर चरन सिंह घर में सो रहा था। सिलाई मशीन की आवाज से नींद खुलने वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर चरन सिंह ने गुस्से में आकर जान से मारने की नीयत से कल्पना पर गड़ासे से हमला कर दिया था। हमले में कल्पना के गले और कंधे पर गंभीर चोटें आईं थीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी चरन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के साथ उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।