{"_id":"585036db4f1c1b676f64a93d","slug":"woman-hanged-in-mysterious-circumstance","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला ने फांसी लगाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में महिला ने फांसी लगाई
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 13 Dec 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मामा ने ससुरालीजनों पर भांजी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
समाचार लिखे जाने तक मायके वाले घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी संध्या पत्नी आशीष ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे घर के कमरे में लगे लोहे के पाइप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घर में मौजूद चचिया सास पुष्पा ने बताया कि संध्या मानसिक रोगी थी और उसका इलाज चल रहा था। उसने खाना खाया और छत पर कमरे में चली गई। जब वह नीचे उतरकर आई तो वह ऊपर पहुंची वहां बहू संध्या फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इस पर चीखने-चिल्लाने लगी। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौंके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा।
परिजनों ने इसकी सूचना संध्या के मायके में दी। चचिया सास ने बताया कि सास रविवार को दवा लेने इलाहाबाद गई हैं। वह अपने साथ चार वर्षीय नाती पार्थ को भी ले गईं। संध्या का पति आशीष भी तीन दिन से घर नहीं आया। वहीं ससुर राजकपूर अपनी कपड़ेे की दुकान पर थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर संध्या के मामा अरविंद निवासी मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा मौके पर पहुंचे। भांजी का शव देखकर वह रोने लगे। उन्होंने बताया कि उनके बहनोई राजेश गुप्ता निवासी अल्लापुर जनपद बदायूं ने अपनी पुत्री संध्या का विवाह जून 2011 में आशीष के साथ किया था। एक माह बाद शुक्रवार को ही संध्या वापस मायके से ससुराल आई थी।
उन्होंने आरोप लगाया ससुरालीजन भांजी को आए दिन परेशान करते थे। महिला के फंासी लगाने की सूचना पर सीओ नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली हैं। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।