{"_id":"68d2f0e67646a5e5300889ac","slug":"woman-found-hanging-murder-charge-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-130396-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप
Wed, 24 Sep 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो-29, मृतका काजल। स्रोत: परिजन
फर्रुखाबाद। एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायकेवालों के आने से पहले ससुरालीजन घर से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
जिला कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव सतापुर निवासी छोटे सिंह ने पुत्री काजल (20) की शादी मई 2025 में मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अमरौल निवासी सुमित के साथ की थी। ससुरालवालों के अनुसार सोमवार शाम काजल ने घर में पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काजल की विवाहित बहन मंजू ने अपने भाई सुनील को घटना की जानकारी दी।
सुनील व अन्य परिजन काजल के घर पहुंचे तो ससुरालीजन फरार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जांच के नमूने लिए। पोस्टमार्टम हाउस में महिला मां वंशवती व बहन मंजू, लाली, भाई संजू, सुनील व अजय बिलख रहे थे।
विज्ञापन
मां ने ससुरालीजनों पर पुत्री की हत्या कर शव लटकाने का आरोप गया। वीडियोग्राफी के बीच दो चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मेरापुर थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।