{"_id":"604cf59d8ebc3ecbad66b5f0","slug":"woman-falls-after-bike-jumps-on-breaker-dies-farrukhabad-news-knp6174310185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
गुड्डी के गमगीन बैठे परिजन।
- फोटो : FARRUKHABAD
ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला गिरी, मौत
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गनुआपुर गांव की महिला की ब्रेकर पर बाइक उछलने से मौत हो गई। वह बीमार मां को देखने मायके जा रही थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव गनुआपुर के निवासी ओमवीर शनिवार को बाइक से हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के गांव नरासिया ससुराल जा रहे थे। साथ में पत्नी गुड्डी देवी (47) भी थी। गांव खलिखला जहानपुर के पास सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक उछलने से गुड्डी सड़क पर गिर पड़ी। ओमवीर पत्नी को फर्रुखाबाद के प्राइवेट अस्पताल ले गए।
वहां इलाज के दौरान देर रात गुड्डी की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ओमवीर ने बताया कि बीमार सास को देखने जा रहे थे। चार बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने तीन लोग घायल
अमृतपुर। कस्बा निवासी नन्हें पाठक देर रात खेत से टैक्टर लेकर घर आ रहे थे। मडगार्ड पर लालू और लांगुरिया बैठे थे। पुराने बस अड्डे के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे खांदी में पलट गया। इससे तीनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए। लोगों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते परिजन नन्हें को फर्रुखाबाद के प्राइवेट अस्पताल ले गए, वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।