{"_id":"64875ee6497d645840070fe6","slug":"woman-evicted-for-not-meeting-dowry-demand-farrukhabad-news-c-12-1-283004-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर महिला को निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर महिला को निकाला
Mon, 12 Jun 2023 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला सैनिक कालोनी निवासी गौरी उर्फ पूजा ने जनपद आगरा में थाना लोहा मंडी के मोहल्ला मोतीपुल सिंघम निवासी पति तरुण कुमार, ससुर सुनील कुमार, सास प्रेमलता, ननद शिवानी, तईया ससुर नरोत्तम, चचेरे देवर हेमंत कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि 6 दिसंबर 2021 को उसकी शादी तरुण कुमार के साथ हुई थी।
पिता ने 15 लाख रुपये का दान दहेज दिया था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दहेज में नकदी व जेवर की मांगकर उसको प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर 10 मार्च को ससुुुराल वालों ने जेवर व कपड़े छीनकर उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई थी। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।