{"_id":"65de2d4d49673bf8700fbc84","slug":"woman-dragged-after-falling-from-e-rickshaw-rs-25-thousand-missing-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102240-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ई-रिक्शा से गिरकर घिसटती रही महिला, 25 हजार गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ई-रिक्शा से गिरकर घिसटती रही महिला, 25 हजार गायब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रामनगरिया मेले में क्रीमरोल का ठेला लगाकर और पति की पल्लेदारी से बचे 25 हजार रुपये जमा करने बैंक जा रही एक महिला ई-रिक्शे से गिर गई। रस्सी में पैर फंसने से काफी दूर घिसटती रही। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। रुपये भरा बैग ई-रिक्शा में ही रखे रहने की आशंका है। परिचितों ने घायल महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
कादरीगेट थाने के मोहल्ला खानपुर निवासी रामू पल्लेदारी करते हैं। उनकी पत्नी बबली बाथम (38) के तीन बेटी व एक बेटा है। बड़ी बेटी पायल की शादी भांजे से तय कर दी। पांच माह बाद शादी होने के चलते वह मेहनत की कमाई के रुपये बैंक में जमा करती है। रामनगरिया मेले में बबली ने क्रीमरोल का ठेला लगाया। उससे करीब 16 हजार रुपये की बचत कर ली। करीब नौ हजार रुपये पति की पल्लेदारी से इकट्ठे हुए। 25 हजार रुपये लेकर मंगलवार को कादरीगेट से ई-रिक्शा से सेठ गली स्थित बैंक जा रही थी।
ई-रिक्शा की छत पर रस्सी से एक ड्रम बंधा था। उसकी रस्सी नीचे लटक रही थी। जब वह ई-रिक्शा से उतरी तो रस्सी उसके पैर में फंस गई। इससे वह घिसटने लगी। शोरगुल के बावजूद वह काफी दूर तक वह घिसटती चली गई। रुपये भरा बैग ई-रिक्शे से गिरते वक्त गायब हो गया। चालक ई-रिक्शा लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग मदद करने की बजाय पागल बताकर वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
बबली का शरीर काफी घायल हो गया। वहां से निकली एक महिला के मोबाइल से उसने पड़ोसी नवल मिश्रा और तपिश कटियार की पत्नी को सूचना दी। सूचना पर नवल मिश्र और तपिश मौके पर पहुंचे। इन्होंने निजी वाहन से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। तपिश ने बताया कि फिलहाल उसके काफी चोटें हैं। वह अस्पताल में भर्ती है। उनके परिजन पुलिस को सूचना देने की बात कह रहे हैं। कोतवाली प्रभारी भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। महिला ने शिकायत की, तो वह जांच कराएंगे।