फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman distressed by husband's drinking vandalizes liquor shop.

Farrukhabad News: पति की शराब से परेशान महिला ने ठेके में की तोड़फोड़

Fri, 25 Sep 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Woman distressed by husband's drinking vandalizes liquor shop.
कायमगंज। गांव महमूदपुर पट्टी सपाह में एक महिला ने बुधवार शाम देसी शराब के ठेके में तोड़फोड़ कर दी। वह अपने पति के शराब पीने से परेशान थी। यह ठेका नगला उमेद नहर पट्टी पर सलोली देवी के नाम पर है।
विज्ञापन

नगला उमेद गांव का एक ग्रामीण भी यहां शराब पीता था। बताया गया कि इससे उसकी पत्नी परेशान थी। बुधवार शाम शराब की पेटियां उतारी जा रही थीं, तभी महिला ठेके पर पहुंची। उसने ठेके में तोड़फोड़ की और छह पेटियों में रखे 270 क्वार्टर क्षतिग्रस्त कर दिए। इनकी कीमत करीब 22,950 रुपये बताई गई है। ठेकेदार के पुत्र ललित यादव ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर जाकर फुटेज लिए हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed