{"_id":"615de7c98ebc3e9fb414a4b3","slug":"woman-dies-of-fever-in-nagla-dalu-farrukhabad-news-knp656727470","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला दलू में महिला की बुखार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला दलू में महिला की बुखार से मौत
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के गांव में बुखार से पीड़ित रोगियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। नगला दलू निवासी बुखार पीड़ित महिला की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला में डेंगू के लक्षण पाए गए थे। इसके अलावा गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों में बुखार की बीमारी फैली है। बारिश का पानी भरे रहने से मच्छरों का प्रकोप भी है। बुखार से कई लोगों की मौत हो चुकी है। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्ना बुजुर्ग के मजरा नगला दलू निवासी रंजीता (35) को शनिवार को बुखार आया था। उनके पति सतीश चंद्र ने गांव से ही दवा दिलाई थी। सोमवार सुबह रंजीता की हालत बिगड़ी तो पति सतीश उसे फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां जांच हुई तो महिला में डेंगू के लक्षण मिले। सुबह हुई जांच में महिला के प्लेटलेट्स एक लाख 43 हजार थे। जबकि उसी दिन शाम को हुई जांच में मात्र 39 हजार प्लेटलेट्स रह गए थे। मंगलवार की रात पौने 12 बजे रंजीता की इलाज के दौरान मौत हो गई। सतीश मोहम्मदाबाद में एक शराब ठेके पर सेल्समैन है। गांव में लगभग 50 ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। ग्राम प्रधान सरिता देवी के पति आकाश ने बताया कि सोमवार को पूरी ग्राम पंचायत में दवा का छिड़काव कराया था। दवा खत्म हो गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी नहीं है। गांव में टीम भेजकर मरीजों का परीक्षण कराया जाएगा।