{"_id":"6595a369fe122b6c400543cc","slug":"woman-dies-during-abortion-in-private-hospital-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-6942-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: निजी अस्पताल में गर्भपात के दौरान महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: निजी अस्पताल में गर्भपात के दौरान महिला की मौत
विज्ञापन
कायमगंज। कटरी क्षेत्र के गांव हरियलपुर निवासी 33 वर्षीय गर्भवती महिला की गर्भपात के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली की कुआं खेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव हरियलपुर निवासी कमलकिशोर की 33 वर्षीय पत्नी कृपांति देवी को परिजन फर्रुखाबाद के एक निजी नर्सिंग होम में गर्भपात के लिए ले गए। बताया गया महिला का गर्भपात के दौरान रक्तस्राव अधिक होने लगा। इसके बाद महिला की मौत हो गई। मंगलवार रात परिजन शव लेकर गांव आ गए। सूचना पर मायके वाले भी पहुंच गए।
सूचना पर कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी विश्वनाथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की 12 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। महिला का मायका शहजहांपुर जनपद के थाना कलान क्षेत्र के रुकुनपुर में है। महिला के 3 बच्चे हर्षित, हार्दिक, रोली हैं। इंस्पेक्टर राम अवतार ने बताया कि मायके वालों की सूचना पर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।