फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies due to poison, report filed on five

जहर खाने से महिला की मौत, पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा

Wed, 23 Jun 2021 06:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to poison, report filed on five
जहर से महिला की मौत, पांच पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। पति से विवाद के बाद जहर खाने से महिला की मौत हो गई। पति सहित ससुरालीजन शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जहर के खाली रेपर बरामद किए हैं।
गांव सिठऊपुर निवासी सचिन बाथम की शादी जुलाई 2015 में कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी रामबख्श की पुत्री शीतला (23) से विवाह हुई थी। उसके दो पुत्रियां हिमानी व परी हैं। शीतला के चाचा फूल सिंह की 19 जून को मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इस पर वह मायके गई थी और 22 जून को लौटी थी। मंगलवार रात पति सचिन से उसका विवाद हुआ। इसके बाद बुधवार सुबह जहर खाने से शीतला की मौत हो गई। इसके बाद सचिन परिजनों समेत फरार हो गया। रिश्तेदारों ने घटना की जानकारी शीतला के पिता को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता रामबख्श व मां रामपोती परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी सूचना पर सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम, कोतवाल दिलीप कुमार बिंद पहुंचे। पुलिस को घटना स्थल पर जहर के दो खाली रेपर मिले हैं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति सचिन, सालिगराम, सगुना, हाकिम, भारती के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

आरोप लगाया कि ससुरालीजन पांच लाख रुपये दहेज की मांग कर पुत्री से मारपीट करते थे। इससे पहले भी कई बार रुपये देकर मामले को रफा दफा कर चुके थे। ससुरालीजनों ने पुत्री शीतला को जहर देकर मार डाला और उसकेेेे शव को घर में छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed