फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman dies due to fire while cooking on stove

Farrukhabad News: चूल्हे पर खाना बनाते समय लगी आग से महिला की मौत

Thu, 18 Apr 2024 03:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to fire while cooking on stove
शमसाबाद। चूल्हे पर खाना बनाते समय आग लगने से झुलसी महिला की मौत हो गई। बचाने में पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कटरी तौफीक निवासी पूनम(27) बुधवार सुबह सात बजे चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक आग की चपेट में आ गई। पूनम की चीख सुनकर पति शेर सिंह ने बचाने का प्रयास किया। वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार व गांव के लोगों ने दोनों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां पूनम की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको सैफई रेफर कर दिया। पति शेर सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पूनम की जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ क्षेत्र में जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ गांव खिम्मापुरवा निवासी मां माधुरी देवी व पिता अशोक कुमार ने बताया कि नौ वर्ष पहले बेटी पूनम की शेर सिंह के साथ शादी की थी। शेर सिंह ने शराब के नशे में पत्नी पूनम को आग लगा दी। पूनम के पुत्र अंकेश, अभिषेक, पुत्री वर्षा व तान्या का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि इस संबंध में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। गांव के लोगों ने खाना बनाते समय आग से झुलसने की बात बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed