फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman died in suspicious circumstances at home

Farrukhabad News: महिला की संदिग्ध हालात में मायके में मौत

Wed, 14 Jun 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 14 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman died in suspicious circumstances at home
शमसाबाद। महिला की मायके में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने ससुरालीजनों पर सही से इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के मोहल्ला मछली हवेली निवासी कमर खां ने पुत्री शायमा की शादी एक वर्ष पहले मोहल्ले के ही सादिल के साथ की थी। शायमा ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद से वह बीमार रहने लगी। शायमा ससुराल से मायके आकर रहने लगी। मंगलवार की शाम को शायमा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता कमर खां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल कर परिजनों से जानकारी की। पिता कमर खां ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग करने पर पुत्री का सही से इलाज नहीं कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि महिला बीमार रहती थी। उसकी मायके में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed