फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman died falling from train

ट्रेन से गिरकर महिला की मौत

Tue, 04 Oct 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Tue, 04 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Woman died falling from train
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन पकड़ने के दौरान पैर फिसलने से महिला गिरकर घायल हो गई। महिला को 108 एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। लोहिया गेट के बाहर पहुंचने पर महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर निवासी इंद्रेश देवी (45) पत्नी संतोष कुमार मंगलवार को रेलवे स्टेशन शुकरुल्लापुर से कायमगंज रिश्तेदारी में जाने के लिए फर्रुखाबाद से कासगंज जा रही ट्रेन पकड़ रही थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस के कर्मचारी घायल महिला को लेकर लोहिया अस्पताल रवाना हो गए। उधर, सूचना मिलने पर महिला के पति संतोष गंगवार और पुत्र संदीप भी लोहिया अस्पताल पहुंच गए। एंबुलेंस इंद्रेश को लेकर जैसे ही लोहिया गेट पहुंची, तभी उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर परिजन शव लेकर घर लौट आए। संतोष गंगवार ने बताया कि पत्नी इंदेश देवी पटियाली आश्रम जाने के लिए ट्रेन पकड़ने शुकरुल्लापुर गई थीं। ट्रेन पकड़ते समय पैर फिसलने से पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed