फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman beaten and clothes torn for opposing encroachment on temple land.

Farrukhabad News: मंदिर की जमीन पर कब्जे के विरोध पर महिला को पीटा, कपड़े फाड़े

Sun, 04 Oct 2026 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten and clothes torn for opposing encroachment on temple land.
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार सुबह एक शर्मनाक घटना हुई। मंदिर की खाली जमीन पर कब्जे का विरोध करने वाली महिला को पीटा गया। एक सटोरिया और उसके परिजनों पर यह आरोप लगा है।
विज्ञापन

सटोरिया अपने घर के पास शौचालय निर्माण के लिए गिट्टी तोड़े जाने का कई दिनों से विरोध कर रहा था। शनिवार सुबह भी इस बात पर गाली गलौज हुई। जब एक युवक वीडियो बनाने लगा, तो महिला ने इसका विरोध किया। इसी बात पर सटोरिया और उसके परिवार के सदस्य आ गए। युवक ने महिला को पीटना शुरू किया। सटोरिया के घर की महिलाओं ने उसके बाल पकड़ लिए। मारपीट के दौरान महिला के कपड़े फट गए। आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। महिला को खून निकलने लगा और वह अर्धनग्न हालत में थी। पीड़िता के परिजनों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया। महिला ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। महिला की बहन के पुत्र ने पुलिस पर आरोप लगाया। कहा कि जब पुलिस से शिकायत कर वीडियो दिखाया, तो थानाध्यक्ष खुद कपड़े फाड़ने की बात कहने लगे। थाना पुलिस सटोरिया से मिली है। जबकि वीडियो में सच्चाई साफ दिख रही है।
विज्ञापन

पीड़िता अपने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलने भी गई। हालांकि, उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। पीड़िता ने अपनी तहरीर में कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। उसने यह भी कहा कि उसकी बेटी से बदसलूकी की गई। साथ ही दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना में दूसरे पक्ष के एक युवक को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने कहा कि महिला खुद कपड़े उतारकर युवक से लिपट गई थी। उसका वीडियो उपलब्ध है। पहले भी यह महिला कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर प्राथमिकी लिखवा चुकी है। मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। डॉक्टरी परीक्षण कराया है। महिला पक्ष के आरोप गलत हैं। जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed