{"_id":"672fbc5daeeb6920aa09cae9","slug":"woman-accused-cashier-of-grabbing-seven-thousand-rupees-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-117438-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: महिला ने कैशियर पर सात हजार रुपये हड़पने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: महिला ने कैशियर पर सात हजार रुपये हड़पने का लगाया आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बकायेदारी का बिल जमा करने आई महिला ने कैशियर पर सात हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। अधिशासी अभियंता शहरी ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
मोहल्ला ग्वालटोली टिलियां निवासी नेमा देवी पत्नी संदीप कुमार ने बताया कि उसकी सास संतोषी देवी के नाम से बिजली कनेक्शन है। करीब 1.27 लाख रुपये बिजली का बिल बकाया है। शुक्रवार को वह बिजली का बिल जमा करने के लिए बिजली घर भोलेपुर आई थी। अधिकारियों ने उससे 80 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। वह कैश काउंटर पर गई तो शमन शुल्क बताकर उससे 87 हजार रुपये मांगे गए। उसने 87 हजार रुपये कैशियर को दे दिए और रसीद लेकर चली गई। रास्ते में जब रसीद देखी तो वह 80 हजार रुपये की थी। वह शाम तक बैठी रही कैशियर कम रुपये देने की बात कह रहे हैं।
महिला ने अधिशासी अधिकारी (एक्सईएन) शहरी बृजभान सिंह से मामले की शिकायत की। एक्सईएन शहरी ने बताया कि मामले की जांच करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कैशियर अरविंद से पूछताछ की तो उसने 1500 रुपये ज्यादा होने की बात बताई। ज्यादा रुपये भी कैशियर ने महिला को वापस किए थे, लेकिन महिला 87 हजार रुपये देने की बात कह रही है।