फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   within the same village theft incident took place , jewellery woth rupees 10 lakhs and cash stolen

चार घरों से दस लाख के जेवर व नगदी चोरी

Fri, 06 Aug 2021 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
within the same village theft incident took place ,  jewellery woth rupees 10 lakhs and cash stolen
मोहम्मदाबाद। एक ही गांव में गुरुवार रात चोरों ने ताबड़तोड़ चार घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। घरों से लाखों के जेवर व रुपये चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरों की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है। घटनाओं को लेकर लोगों में पुलिस के प्रति खासी नाराजगी है। पुलिस ने पीड़ित परिवारों से बातचीत कर घटनाओं के जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव टिलिया निवासी गनेश पाल परिजनों के साथ सो रहे थे। रात में चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। कमरे से बक्सा उठाकर खेत में ले गए। बक्से का ताला तोड़कर तीस हजार रुपये, सोने का हार, चेन, 11 अंगूठी, मंगलसूत्र, चार जोड़ी कान के टॉप्स, एक चांदी की पेटी निकाल ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद चोर गांव के ही भीष्म सिंह के घर में घुस गए। घर से बक्सा उठाकर खेत में लाए। बक्से का ताला तोड़कर दो सोने की चेन, पांच अंगूठी, झाले, कमर की पेटी पायलें सहित कीमती कपड़े निकाल लिए। खाली बक्सा खेत में ही छोड़ दिया। हाकिम सिंह के घर में अलमारी में रखे 26 हजार रुपये लेकर भाग गए। चोरों ने गांव के ही बालेश्वर सिंह के घर भी को निशाना बनाया। चोर घर से मोबाइल फोन चुराकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर गांव में लोग एकत्र हो गए। चौकी इंचार्ज नीबकरोरी व मोहित मिश्रा ने चारों घरों में छानबीन के बाद पीड़ितों से चोरी गए सामान के बारे में जानकारी की। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दस लाख के जेवर व रुपये चोरी होने की तहरीर दी। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed