फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Withdrawal of 86 thousand from the account saying that the ration card is canceled

Farrukhabad News: राशन कार्ड निरस्त बताकर खाते से निकाले 86 हजार

Mon, 10 Apr 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 10 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of 86 thousand from the account saying that the ration card is canceled
नवाबगंज। राशन कार्ड निरस्त की जानकारी देकर ग्रामीण के खाते से 86 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। मैसेज आने पर ग्रामीण को ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने रुपये वापसी की गुहार लगाकर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पहाड़पुर मिलकिया निवासी शिवम राजपूत के मोबाइल पर रविवार की दोपहर एक नंबर से फोन आया। उधर से बोल रहे व्यक्ति ने बताया कि तुम्हारा राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है। शिवम ने उस व्यक्ति से राशन कार्ड सही कराने के लिए कहा। उस व्यक्ति ने बताया कि तुम्हारे मोबाइल नंबर पर राशन कार्ड सही करने के लिए एक ओटीपी नंबर आएगा। उसको बता देना कंप्यूटर में फीडिंग करने के बाद राशन कार्ड सही हो जाएगा। शिवम ने ओटीपी नंबर आते ही उस व्यक्ति को बता दिया। कुछ देर बाद उसके खाते से 86 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। खाते से रुपये निकलने पर शिवम को ठगी का एहसास हुआ। वह थाने पहुंचा और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ साइबर क्राइम की तहरीर देकर पुलिस से रुपये वापसी कराने की गुहार लगाई। एसओ जेपी शर्मा ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed