फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   With enthusiasm and gusto of Gajanan Aguwani

उत्साह और उमंग के साथ गजानन की अगुवानी

Mon, 05 Sep 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 05 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
With enthusiasm and gusto of Gajanan Aguwani
मोहल्ला राजीव गांधी नगर में भगवान गणेश की आरती करते आचार्य। - फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरा जिला गणपतिमय हो गया। शहर से लेकर गांव तक गणपति बप्पा मोरैया के उद्घोष गूंजते रहे। कहीं शोभायात्रा निकालकर भगवान गजानन की प्रतिमा की स्थापना की गई तो कहीं हवन-पूजन के साथ मूर्ति की स्थापना हुई। गणेश महोत्सव के पंडालों में भजन-कीर्तन होते रहे। सुबह से लेकर देर रात तक भगवान गणेश के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन



शहर में नितगंजा, कटरा डौरूनाथ, बीबीगंज, कांच वाला मंदिर नाला मछरट्टा, नई बस्ती, मछली टोला फतेहगढ़, नगला दीना भोलेपुर, राजीव गांधी नगर, पक्कापुल और नेहरू रोड स्थित डट्टा वाली गली समेत करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा स्थानों पर गणेश महोत्सव के लिए भव्य पंडाल सजाए गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही इन पंडालों में हवन-पूजन करने के बाद विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मोहल्ला राजीव गांधी नगर में श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में हवन-पूजन के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद आरती हुई और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्था में पीयूष पाल, राजीव दीक्षित, अनिल सोलंकी, राहुल दुबे, राहुल उर्फ भोलू पांडेय, सोनू अग्निहोत्री, पंकज अवस्थी, पंकज यादव, आलोक यादव, राहुल तोमर, नितिन सोलंकी, धर्मेंद्र कुशवाह, योगेंद्र शर्मा और सभासद मनोज कुशवाह आदि मौजूद रहे।


उधर, श्री गणेश महोत्सव समिति कटरा डौरूनाथ की ओर से पांडेश्वरनाथ मंदिर से गाजेबाजे के साथ भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक और नेहरू रोड से होते हुए कटरा डौरूनाथ पहुंची। यहां विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई।

वहीं नाला मछरट्टा स्थित कांच वाला मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। अध्यक्ष अनूप चौरसिया और संरक्षक अनिल कसेरे ने बताया कि शाम को शंकर-पार्वती की भव्य झांकी सजेगी। इस अवसर पर सचिव अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विमलेश मिश्र और सचिन यादव आदि मौजूद रहे। वहीं मछली टोला फतेहगढ़, गणेश प्रसाद स्ट्रीट, नई बस्ती और नगला दीना आदि मोहल्लों में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। वहीं बढ़पुर स्थित दुबे गेस्ट हाउस में श्री गणेश जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

हवन-पूजन के बाद हुए भजन संध्या में कानपुर से आईं दीपिका त्रिपाठी और प्रमोद पांडेय ने भजन गाए। शाम को प्रवचन के बाद आरती हुई और प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर भूपेंद्रनाथ दुबे और शिवओम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
उधर, कमालगंज स्थित प्रेम पुष्प गेस्ट हाउस में हवन-पूजन के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। भाजपा नेता अभय सिंह ने आरती की। इसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पंडित शोहित व्यास, लक्ष्मीकांत, राजू पंडित, राजकिशोर मिश्र, प्रेमशंकर तिवारी, श्यामानंद पांडेय, प्रबल वर्मा, नितेश महेश्वरी, नरेशचंद्र गुप्ता, राजेंद्र महेश्वरी, अजय महेश्वरी, विनीत गुप्ता, महेंद्र पाठक, मानस गुप्ता, सतीशचंद्र, गौरव गुप्ता, अनूप गुप्ता, अनुज गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रिंस गुप्ता और चंदन गुप्ता आदि मौजूद रहे।


शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार श्री सिद्घ विनायक हनुमान मंदिर से भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्यमार्गों से होते हुए गुमटी महादेव मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान से पूजन के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। शोभायात्रा के दौरान भक्त बैंडबाजों की धुनों पर जमकर थिरके।


इस अवसर पर चेयरमैन विजय गुप्ता, जोगराज राजपूत, आनंद प्रकाश चौबे, रामू गुप्ता, अरुण भारद्वाज, बुलबुल सक्सेना, अशोक यादव, हिमांशु रस्तोगी, नीलू यादव और कल्लू हलवाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed