फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wife made husband chief cleaning inspector by teaching now threatening her

Farrukhabad News: पति को पढ़ाकर बनाया मुख्य सफाई निरीक्षक, अब दे रहा धमकी

Thu, 17 Aug 2023 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Wife made husband chief cleaning inspector by teaching now threatening her
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक की पत्नी ने पति से जान को खतरा बताया। कहा कि उसने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी कर पति को पढ़ाया। अब वह दूसरी महिलाओं से ताल्लुक रखकर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। खर्च न मिलने से बेटी की पढ़ाई भी प्रभावित है। डीएम से पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।
जनपद फिरोजाबाद के कस्बा शिकोहाबाद निवासी सुनीता सिंह अपनी बेटी मान्या सिंह के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से शिकायत की कि नगरपालिका में तैनात उसका पति मुख्य सफाई निरीक्षक बृजेंद्र सिंह का चरित्र सही नहीं है। वह कई महिलाओं को अलग-अलग मकान दिलवाकर रह रहा है जबकि अपने बच्चों पर ध्यान न देकर कई बार धमकी दे चुका है।
विज्ञापन

उसकी बेटी मान्या आगे पढ़ना चाहती है। आय का साधन न होने और पति द्वारा खर्च न दिए जाने से बेटी का भविष्य अंधकार में है। पति को एक लाख रुपये प्रति माह वेतन मिलने के बावजूद बच्चों की देखभाल नहीं करता और वह आशिक मिजाज है। अधिकारियों से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होती और पति उसे जान से मारने की धमकी देता है। उन्होंने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता सिंह ने बताया कि जब उसकी शादी हुई थी तब वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। उसी आय से उसने पति को पढ़ाया और नौकरी की तैयारी कराई। शादी के करीब 10 वर्ष बाद पति की मुख्य सफाई निरीक्षक पद पर नौकरी लगी तो उसकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नौकरी भी छुड़वा दी। सुनीता सिंह ने कहा कि जिस तरह ज्योति मौर्या ने एसडीएम बनने के बाद पति को ठुकरा दिया, उसी तरह उनके पति ने मुख्य सफाई निरीक्षक बनने के बाद उसे ठुकरा दिया है। उसने पति का आधा वेतन दिलाने की मांग की है।

मुख्य सफाई निरीक्षक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी के आरोप निराधार हैं। अभी तक वह खर्च के लिए 11 हजार रुपये दे रहे थे। न्यायालय के आदेश के बाद अब 10 हजार रुपये महीने गुजारा-भत्ता दिया जाएगा। पत्नी बच्चों के साथ उसके तीन मंजिला मकान में रह रही है। पत्नी उनके खिलाफ पहले झूठी शिकायत कर चुकी है। इससे उन्होंने भी डीएम व एसपी को प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed