फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wife evicted if she did not get plot as dowry

Farrukhabad News: दहेज में प्लाट न मिला तो पत्नी को निकाला

Sat, 03 Aug 2024 02:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Wife evicted if she did not get plot as dowry
फर्रुखाबाद। दहेज में प्लाट न मिलने पर पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। मायके में आकर पत्नी व उनके परिजनों के साथ भी मारपीट की। पीड़िता के चाचा ने दो भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला खड़ियाई निवासी महेश चंद्र मिश्रा ने शमसाबाद के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी प्रभात, भाई पीयूष और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि उन्होंने भतीजी मोनिका की शादी 2017 में प्रभात के साथ की थी।
विज्ञापन

प्रभात और उसके परिजन एक प्लाट दिलाने की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते रहे। एक साल पहले प्रभात मोनिका को मायके छोड़ गया। करीब 15 दिन पहले फोन करके पंचायत के लिए बुलाया। भाई रामकृपाल, भाभी मीरा देवी व मोनिका प्रभात के घर गए। वहां गाली-गलौज कर उन्होंने भगा दिया। मोनिका को वहीं छोड़ आए। उसी दिन शाम छह बजे प्रभात मोनिका को मायके छोड़ गया और अभद्रता कर देख लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अगस्त की शाम प्रभात अपने भाई पीयूष और दो अज्ञात लोगों संग घर में घुस आए। भतीजी दीपा व उसके साथ बेल्टों से मारपीट की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed