फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wife committed suicide by hanging herself on the night of Karva Chauth

Farrukhabad News: करवाचौथ की रात पत्नी ने फंदा लगा दी जान

Tue, 22 Oct 2024 03:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Wife committed suicide by hanging herself on the night of Karva Chauth
मोहम्मदाबाद। करवाचौथ की रात को पति से नाराज पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। पति ने महिला के साथ बाजार जाने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊगरपुर निवासी मुरारी लाल जाटव ने पुत्री सीता (25) की शादी तीन वर्ष पहले कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव रजीपुर निवासी संतोष के साथ की था। संतोष कोई काम नहीं करता था।
इसको लेकर पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। डेढ़ माह से संतोष पत्नी सीता व एक वर्ष के पुत्र कृष्णा के साथ उसके घर में आकर रहने लगा। संतोष साले देवानंद के साथ राजमिसस्त्री का काम सीखने लगा। करवाचौथ के दिन सीता ने संतोष से बाजार साथ चलने की बात कही।
विज्ञापन

संतोष ने साथ जाने से इन्कार कर दिया और बाजार करने के लिए सीता को रुपये दे दिए। गुस्से में सीता बाजार नहीं गई। करवाचौथ की रस्म पूरी होने के बाद पति-पत्नी खाना खाकर सो गए। रात में एक बजे पुत्र कृष्णा रोया तो पति संतोष की आंख खुली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने सीता को कमरे में नहीं पाया। संतोष ने साले देवानंद को आवाज लगाई। साले बहनोई कमरे से बाहर आए तो सीता को छत के कुंडे में दुपट्टे से फंदे पर लटका हुआ पाया। परिजनों ने सीता को फंदे से उतारा और सीएचसी लेकर आए। वहां डॉक्टर ने सीता को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर नमूने लिए। नायब तहसीलदार हर्षित सिंह ने पिता मुरारीलाल, साले देवानंद व पति संतोष से अलग-अलग बात कर पूरे मामले की जानकारी की।

परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक सीता की फांसी लगने से दम घुटने के कारण मौत हुई है।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed