फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wife beaten to death for obstructing drinking

Farrukhabad News: शराब पीने में बाधक पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 21 Apr 2023 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Wife beaten to death for obstructing drinking
फर्रुखाबाद। शराब पीने में बाधक बनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पति ने उसे नाली में गिरा दिया और पीटता रहा। आसपास के लोग तमाशबीन बने रहेे। घटना को अंजाम देकर पति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने की टाउनहाल स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी गंगाराम जाटव शराब पीने का आदी है। रोज-रोज शराब पीने से परेशान पत्नी रीना जाटव (45) विरोध करती थी। गुरुवार देर शाम पति शराब पीकर घर पहुंचा। उसने मना किया, तो विवाद शुरू हो गया। गुस्साए पति ने रीना को पीटना शुरू कर दिया। वह मारते हुए मकान के बाहर ले आया। बाहर बनी नाली में रीना को गिरा दिया। वहां भी उसने रीना को पीटना बंद नहीं किया। इस दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ देर में पहुंचे उसके पुत्रों ने मां को छुड़ाया।
विज्ञापन

परिजन घायल रीना को लेकर निजी अस्पताल ले गए, वहां मृत घोषित कर दिया गया। यहां से परिजन शव लेकर घर पहुंच गए। सूचना पर बेटी दीप्ति अपने पति के साथ पहुंची। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद बेटी और पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed