{"_id":"6689a807b85257dde40be065","slug":"widow-cried-bitterly-asked-for-compensation-from-divisional-commissioner-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103360-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: फूट-फूट कर रोई बेवा, मंडलायुक्त से मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: फूट-फूट कर रोई बेवा, मंडलायुक्त से मांगा मुआवजा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चार माह पहले हाईवे निर्माण के दौरान गड्ढे में गिरकर मरे युवकों में से एक की पत्नी दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर मंडलायुक्त अमित गुप्ता के सामने फूट-फूट कर रोई। कहा कि कोई मुआवजा तक नहीं मिला। दुर्घटनास्थल पर सुरक्षा घेरा भी नहीं था। कहाकि शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करें।
मंडलायुक्त अमित गुप्ता सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में सुबह करीब सवा 11 बजे डीएम डॉ. वीके सिंह के साथ पहुंचे। उन्होंने जनता की फरियादें सुनीं। भाकियू नेताओं के साथ दीनदयाल बाग की पिंकी देवी तीन माह की बेटी काव्या को गोद में लेकर पहुंची। कहा कि उनके पति रतनदीप सक्सेना (32) समेत दो लोगों की हाईवे निर्माण में किए गड्ढे में गिरकर तीन मार्च को मौत हो गई थी। गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा घेरा भी नहीं था। इसका कोई मुआवजा तक नहीं मिला। उसके कशिश (9), रिजवल (3) और पति की मौत के बाद मासूम गोद में है। कहां से बच्चों का पेट भरूं।
मंडलायुक्त ने सांत्वना देकर समाज कल्याण अधिकारी को तुरंत पेंशन आदि की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पौधरोपण करके भाकियू नेताओं, फरियादियों को पौधे भेंट दिए। इस दौरान आईं 140 शिकायतों में पांच का निस्तारण हुआ। सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, एएसपी, एडीएम, सीएमओ, एसडीएम आदि सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
भाकियू की नारेबाजी पर सीओ ने इंस्पेक्टर को फटकारा
भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा की अगुवाई में 15 सूत्री मांगपत्र लेकर भाकियू नेता तहसील पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ गैलरी तक पहुंच गई। शोरगुल होने पर अचानक पुलिस हरकत में आई। भाकियू नेताओं को रोककर पांच लोगों को अंदर जाने की अनुमति दी गई। सीओ सिटी ने मऊदरवाजा इंस्पेक्टर को फटकार लगाई। कहा कि पहले से व्यवस्था नहीं की गई। ज्ञापन में बाहिदपुर टोल प्लाजा निर्माण समेत 15 मांगें शामिल हैं। इसमें जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह शाक्य, उमेश सिंह, देवेंद्र सिंह, अभय यादव, हरी सिंह, ब्रजकिशोर समेत 50 लोग शामिल थे।
-- -- -- -- -- -
साहब! खराब बीज की वजह से दाना विहीन है मक्का
कायमगंज। तहसील सभागार में गांव नगला गढ़ी के मजरा सुल्तानगंज खरेटा के अनिल राजपूत मक्का के पेड़ लेकर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम से कहा कि एग्री जंक्शन वन स्टॉप सेंटर गढि़या सौदान के राहुल से 13.500 किलोग्राम 475 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बीज खरीदा था। गारंटी के साथ बीज दिया, मगर मांगने पर भी रसीद नहीं दी। काफी लागत लगाने के बाद भुट्टा आया, मगर एक भी दाना नहीं पड़ा। शिकायत करने पर वह धमकी दे रहा है। गांव भटासा की नीतू, अंजू, रत्नेश ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र पर तीन माह से राशन वितरित नहीं हुआ। गांव पुन्थर देहामाफी के शेर सिंह ने कहा कि उनके खेत पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। बारिश के बावजूद 174 फरियादी पहुंचे, जिनमें दो का निस्तारण हुआ।
-- -- -- -- -- -
दो साल से कर रहे फरियाद
चकमार्ग पर नहीं पड़ी मिट्टी
अमृतपुर। तहसील में एसडीएम रवींद्र सिंह की देखरेख संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। करनपुर दत्त के मुकेश चंद्र शर्मा ने कहा कि चकमार्ग पर मिट्टी डलवाने के लिए 21 मई 2022 से प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। हर बार बीडीओ कार्यालय फर्जी निस्तारण कर देता है। 15 जून को डीएम से फरियाद की थी। उस पर काम पूरा कराने की टिप्पणी लगा दी गई। गांव लभेड़ा की मिराना देवी ने तीसरी बार जमीन से कब्जा हटवाने का पत्र दिया। करनपुर दत्त के पुष्पेंद्र सिंह ने पांचवीं बार पत्र देकर अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अमृतपुर के प्रतीक अवस्थी एक साल से फकरपुर मार्ग पर विद्युतीकरण कराने की मांग कर रहे है। हुसैनपुर राजपुर की जगरानी ने कहा कि 22 मुकदमों का आरोपी जमीन पर कब्जा किए है। सहकारिता विभाग के एडी सुनील कुमार अनुपस्थित रहे, जबकि सर्वे लेखपाल राजीव सिंह रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर चले गए। दोनों कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र भेजा गया।