फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Who should monitor, keep handedness

कौन करे निगरानी, करते रहो मनमानी

Tue, 07 Feb 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 07 Feb 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Who should monitor, keep handedness
नितिन के भाई शुभम को नगर निगम में मिली है क्लर्क की नौकरी - फोटो : amar ujala
चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर प्रचार की मनमानी रोकने के लिए नियम कानून तो बनाया, लेकिन इसका पालन कराने में अधिकारी फेल हैं। इसकी बानगी बिना अनुमति के फेसपुक, ट्विटर, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों द्वारा किए जा रहा प्रचार-प्रसार है।
विज्ञापन


प्रत्याशी व उनके समर्थक जनसंपर्क करते, वोट मांगते फोटो समेत अपीलें डाल रहे हैं। नियम है कि सोशल मीडिया पर चुनावी प्रचार प्रसार के लिए भी उम्मीदवारों व सियासी पार्टियों को आयोग की मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानीटरिंग कमेटी से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


वहीं, आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक फर्रुखाबाद में 61 में से 60 प्रत्याशियों ने फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर, यू-ट्यूब, विकीपीडिया और अन्य वेबसाइट या एप्स आदि सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के लिए अनुमति नहीं ली है। सदर में केवल भाजपा प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त ने फेसबुक पर प्रचार की अनुमति ली है। कमेटी के अधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर पटेल ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में अनाधिकृत प्रचार की अगर शिकायत या खबर मिलती है तो वह कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयोग ने सोशल मीडिया और वेबसाइट को रेडियो और केबल टीवी की तरह इलेक्ट्रानिक मीडिया का दर्जा दिया है। साफ किया है कि सोशल मीडिया में होने वाले चुनावी प्रचार का खर्चा संबंधित प्रत्याशी के खाते में शामिल किया जाए लेकिन अभी तक मीडिया सर्टिफिकेेशन एंड मानीटरिंग कमेटी के पास सही तौर पर सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों द्वारा स्पांसर करके किए जा रहे प्रचार प्रसार का आंकड़ा भी नहीं है। इस खर्च में प्रत्याशी आयोग को गच्चा दे रहे हैं।


नियमानुसार विधानसभा चुनाव के दो दिन पहले इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी चुनावी प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा। पर सोशल मीडिया पर इसकी निगरानी की तैयारी केवल कागजों पर ही नजर आ रही है।

जिले में आयोग की तरफ से मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मानीटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) गठित की गई है। सोशल मीडिया पर प्रचार से पहले इसकी अनुमति आवश्यक है। इसके लिए राजनैतिक दल व उम्मीदवार को फार्म-26 के पैरा-3 के तहत आवेदन करना होगा। एमसीएमसी के नोडल अधिकारी शिवबहादुर पटेल ने बताया कि आयोग के इस निर्देश की जानकारी सभी राजनीतिक दलों को दी जा चुकी है।
-
फेक अकाउंट पर हो सकती है जेल
किसी के नाम फेक अकाउंट बनाकर सोशल मीडिया पर प्रचार या दुष्प्रचार करना साइबर क्राइम की श्रेणी में आता है। इन मामलों में आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हो सकता है। पीड़ित इसकी शिकायत अपने नजदीकी थाने में दर्ज करा सकते हैं। ऐसे मामलों में आरोपी को तीन माह से सात माह तक की सजा का प्रावधान है।


अगर पता चले कि आपके फेसबुक प्रोफाइल के साथ किसी और ने आपका एक अकाउंट बना रखा है तो आप कुछ तरीके अपनाकर उसे खुद डिलीट कर सकते हैं।
जिस व्यक्ति के फेक अकाउंट को आप डिएक्टिवेट करना चाहते हैं, उसका फेक फेसबुक अकाउंट प्रोफाइल ओपेन करें या फिर शिकायत करने के लिए सेटिंग में जाएं।

यह सेटिंग बटन उस प्रोफाइल के दाएं और उपलब्ध होगा। इस पर क्लिक करते ही एक ड्राप डाउन मेन्यु खुलकर सामने आ जाएगा। फिर इसके बाद रिपोर्ट/ब्लाक ऑप्शन पर क्लिक कर दें। अब आपकी स्क्रीन पर रिपोर्ट/ब्लाक मेन्यु दिखने लगेगा और फिर रिपोर्ट को सब्मिट करने के लिए ऑप्शन चुनें और कंटीन्यू बटन पर क्लिक करें।



इसके बाद यह एक फेक अकाउंट है को चुनें और फिर दिस टाइमलाइन वाज किएटिड टू बूली और हैरेस मी ऑप्शन को सेलेक्ट करके कंटीन्यू पर क्लिक करें।
अब पीड़ित के नाम को ब्लाक कर दें और कंटीन्यू पर क्लिक करें।


अब आप अपनी फ्रेंड लिस्ट में से कम से कम अपने 25-30 दोस्तों जो कि उस फेक प्रोफाइल की लिस्ट में शामिल हों उनको भी रिपोर्ट ब्लाक के ऑप्शन का प्रयोग करने को कहें ताकि वह फेक अकाउंट हमेशा के लिए ब्लाक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed