{"_id":"678d4b268abbf59ec700f5ea","slug":"when-the-father-did-not-give-the-money-the-son-committed-suicide-by-hanging-himself-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-119779-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पिता ने रुपये नहीं दिए तो पुत्र ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पिता ने रुपये नहीं दिए तो पुत्र ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
राजेपुर। जेब खर्च के लिए रुपये न देने से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शव देख परिजन बेहाल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुर चौरासी निवासी विपिन कुमार (19) शनिवार रात भोजन कर बरामदे में चारपाई पर सो गया। सुबह मां राजेश्वरी देवी जब आईं तो बरामदे में कुंडे से बंधे फंदे से विपिन का शव लटक मिला। यह देख राजेश्वरी देवी चीख पड़ीं। इस पर उसकी दोनों पुत्रियां भी जग गईं। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पड़ोसियों की मदद से परिजनों ने विपिन का शव फंदे से नीचे उतारा। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सोलंकी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विपिन कुमार तीन भाइयों शुभम व अंकित में सबसे छोटा था। रामभजन ने बताया कि पुत्र विपिन ने जेब खर्च के लिए रुपये मांगे थे। उसने देने से इन्कार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। रामभजन खेतीबाड़ी करते हैं।