फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wheat arrivals in the market decreased by 25 percent, prices increased

Farrukhabad News: मंडी में गेहूं की आवक 25 फीसदी घटी, दाम बढ़े

Wed, 29 Apr 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 29 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Wheat arrivals in the market decreased by 25 percent, prices increased
कायमगंज। मार्च में हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर गेहूं की फसल पर पड़ा है। इसके चलते मंडी में गेहूं की आवक में करीब 25 फीसदी कमी दर्ज हुई है। इसका सीधा प्रभाव बाजार भाव पर पड़ा है और कीमतों में तेजी आई है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले गेहूं का भाव 2200 रुपये प्रति क्विंटल था, जो अब 2450 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है। व्यापारी प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रतिकूल मौसम से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित हुए हैं। ओलावृष्टि से गेहूं की बालियां झड़ने से किसानों को भारी नुकसान हुआ। इससे मंडियों में अपेक्षित मात्रा में अनाज नहीं पहुंच पा रहा है। आवक कम होने और मांग बनी रहने के कारण दामों में उछाल आया है, जिससे आगे और बढ़ोतरी संभव है।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं का समर्थन मूल्य 2,585 रुपये प्रति क्विंटल है। किसान औपचारिकताओं और देरी से बचने के लिए आढ़तियों को करीब 2400 रुपये प्रति क्विंटल पर बेच रहे हैं। किसान संजू ने प्रक्रिया में देरी के कारण आढ़तियों को गेहूं बेचा और रसूखदार किसानों को प्राथमिकता का आरोप लगाया। मंडी स्थित क्रय केंद्र पर अब तक 3820 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। केंद्र प्रभारी जितेंद्र सिंह ने खुले बाजार में अधिक दाम को आवक घटने का कारण बताते हुए नियमानुसार खरीद का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed