फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Weather threatens crops rather than attitude

मौसम के बदले तेवर से फसलों को खतरा

Sun, 31 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sun, 31 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Weather threatens crops rather than attitude
फर्रुखाबाद। मौसम के तेवर बदल गए हैं। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। न्यूनतम पारा भी नौ डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। फसलों के लिए न्यूनतम चार से पांच और अधिकतम 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत है। मौसम का मौजूदा मिजाज रबी की फसलों के  लिए मुफीद नहीं है। कृषि वैज्ञानिक भी इसकी तस्दीक करते हैं। मौसम में गर्मी बरकरार रही तो उत्पादन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में किसानों को खेतों में नमी बरकरार रखने की जरूरत है।
विज्ञापन


आलू पर नहीं पड़ेगा फर्क

आलू की फसल पक कर तैयार हो रही है। किसान खुदाई भी करने लगे हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में शीतगृहाें में भंडारण भी शुरू हो जाएगा। इससे बदले मौसम का आलू पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


सरसों में सा फ्लाई का हो सकता आक्रमण

फसल में परागण तकरीबन पूरा होने की स्थिति में है। इससे दाने बनने लगे हैं। ऊंचे तापमान से पत्तियाें में सा फ्लाई का आक्रमण हो सकता है। यह पत्तियाें को नुकसान पहुंचाता है। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं में नुकसान की ज्यादा आशंका

मौसम के बदले तेवराें से गेहूं में नुकसान की सबसे ज्यादा आशंका है। फसल को बचाए रखने के लिए किसान खेत में नमी बनाए रखें। फसल सूखने से पहले सिंचाई करते रहें।

तंबाकू में काली सूड़ी के प्रकोप का खतरा

तंबाकू की फसल में काली सूड़ी के प्रकोप का अंदेशा है। यह पत्तियाें को नुकसान पहुंचाती है। किसान फसल में सिंचाई करते रहें। पानी जमा न होने दें। फसलों में सिंचाई करें।

दलहन में हरी सूड़ी लग सकती
चना, मटर व अरहर में हरी सूड़ी लग सकती है। यह फसल में तेजी से नुकसान करती है। इससे उत्पादन प्रभावित होता है। किसान सूड़ी से बचने के लिए थेरोमैन ट्रेप विधि का इस्तेमाल कर सकते हैं।


मौसम में बढ़ी गर्मी आलू के अलावा किसी भी फसल के लिए फायदेमंद नहीं है। इससे रबी की फसलाें का उत्पादन प्रभावित होगा। किसान खेतों में नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई करते रहे। - डा. जगदीश किशोर, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed