{"_id":"6834a5a07844a73a7c0f0d64","slug":"waterlogging-in-faizbag-crossing-due-to-rain-water-entered-many-shops-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-124704-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बारिश से फैजबाग चौराहा में जलभराव, कई दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बारिश से फैजबाग चौराहा में जलभराव, कई दुकानों में घुसा पानी
Mon, 26 May 2025 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 26 May 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। बारिश के चलते फैजबाग चौराहा पर जलभराव हो गया। कई दुकानों में पानी भर गया। दुकानदारों ने खुद ही नाले की सफाई की। सूचना मिलने पर प्रधान ने सफाईकर्मी लगाकर नाले की साफ-सफाई शुरू करवाई।
सुबह बारिश होने से फैजबाग में बना नाला चोक हो गया। इसके चलते चौराहे पर कई दुकानों में पानी भर गया। दुकानदार परमानंद गंगवार की खाद की दुकान में लगभग डेढ़ फीट पानी भर गया। उनकी खाद की बोरियां भीग गईं।
दुकानदार अंकित गंगवार के मोबाइल शॉप, राकेश टेलर की दुकान व विनोद कुमार की इलेक्ट्रॉनिक दुकान, बबलू सक्सेना की चाट पकौड़ी की दुकान में भी पानी घुस गया। प्रधान रजत कुमार सफाईकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे और नाले की सफाई शुरू करवाई। लगभग तीन घंटे नाला सफाई होने के बाद दुकानों से पानी निकल सका। प्रधान रजत कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही नाला की सफाई करवाई थी, लेकिन कबाड़ दुकानदार नाले में कबाड़ फेंक देते हैं, जिससे नाला चोक हो गया था।