{"_id":"66ba514c4d71fb8e3900764d","slug":"water-rises-by-more-than-one-meter-in-ramganga-30-villages-surrounded-by-ganga-flood-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-103640-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: रामगंगा में एक मीटर से अधिक पानी बढ़ा, गंगा की बाढ़ से 30 गांव घिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: रामगंगा में एक मीटर से अधिक पानी बढ़ा, गंगा की बाढ़ से 30 गांव घिरे
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर स्थिर बना हुआ है। रामगंगा के जलस्तर में 1.30 मीटर बढ़ोतरी हुई है। इसका जलस्तर अभी 136.70 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर है। गंगा के किनारे बसे करीब 30 गांव बाढ़ से घिरे हैं। डीएम के आदेश पर भी बीडीओ ने बाढ़ प्रभावित रास्ते में रोशनी की व्यवस्था नहीं कराई है।
सोमवार को नरौरा बांध से 77,233 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। जलस्तर 136.80 मीटर पर स्थिर है। किनारे के गांव आशा की मढ़ैया, सैदापुर, सुंदरपुर, नगला दुर्गु, तीसराम की मडैया सहित करीब 24 जगह नाव चलाई जा रही हैं। 30 गांव पानी से घिरे हैं। रास्ते में जलभराव के चलते नाव ही लोगों का सहारा है। चारे की सबसे बड़ी समस्या है। 31 जुलाई को डीएम डॉ. वीके सिंह ने गांव तीसराम व आशा की मडैया का निरीक्षण कर बीडीओ को नाव पर रोशनी की व्यवस्था कराने के आदेश दिए थे। तीसराम की मडैया में करीब एक माह से बिजली बंद है। इससे मोबाइल भी बंद हैं।
गांव के अमिताभ राजपूत, राघवेंद्र, विकास, रंजीत, तुलाराम, सूरजपाल ने बताया कि सचिव ने एक दिन नाव वाले रास्ते पर चार्जिंग वल्ब लगाया था। तहसीलदार करमवीर सिंह ने पंचायतघर इमादपुर सोमवंशी से गांव अमीराबाद, बनियारी के 163 बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान भाजपा नेता संदीप शाक्य, प्रधान पति सुधीर गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
रामगंगा का जलस्तर अचानक 1.30 मीटर बढ़ गया। इससे नदी किनारे हीरानगर, गुलरिया, कटैला, भावन, गैहलार, खाखिन आदि गांवों के लोग परेशान हैं। खो हरेली रामनगर बैराज से 12,090 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।