फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water in villages, flood victims settled on roads and roofs

Farrukhabad News: गांवों में पानी, सड़क और छत पर बाढ़ बसे पीड़ित

Fri, 05 Sep 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Water in villages, flood victims settled on roads and roofs
फर्रुखाबाद। गंगा और रामगंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। गंगा का पांच तो रामगंगा का जलस्तर 35 सेमी बढ़ गया। नरौरा बांध से दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने से गंगा किनारे के गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। लोग सड़क और छतों पर बसने को मजबूर हैं। वहीं दोनों नदियों की धारा तेजी से कटान कर रही है। गंगा और रामगंगा का जलस्तर और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 137.20 मीटर से बढ़कर 137.25 मीटर पर पहुंच गया। नरौरा बांध से 213308 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ। इससे गंगा का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। घरों में करीब एक माह से पानी भरा हुआ है। ग्रामीण सड़क व छतों पर रहने के लिए मजबूर हैं। रोज कमाकर घर का खर्च चलने वाले ग्रामीणों के सामने दो वक्त की रोटी की जुगाड़ मुश्किल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ का पानी एक माह से होने से सब कुछ बर्बाद कर दिया है। खेतों में धान, तिल, उर्द, मूंग आदि की फसलें नष्ट हो चुकी हैं।
विज्ञापन

वहीं रामगंगा के जलस्तर में 35 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिससे रामगंगा का जलस्तर 136.45 मीटर से बढ़ कर 136.80 मीटर पर पहुंच गया। जो कि खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर दूर है। खो, हरेली, रामनगर बैराज से 23926 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

_______
फोटो-16,गांव तीसराम की मड़ैया को जाने के लिए खड़े लोग बंधी नाव। संवाद
नाविक न होने से परेशानी

अमृतपुर। प्रशासन की ओर से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में 90 नावें चलाई जा रहीं हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से नाव के साथ नाविक न भेजे जाने से लोग परेशान हैं। नाव किनारे पर बंधी होने के बाद भी लोग नाव चलाने वाले का इंतजार करते रहते हैं। गांव तीसराम की मड़ैया के महेंद्र, मिहीलाल, रावेन्द्र, विमलेश, प्रमिला, लता आदि लोगों ने बताया कि बाढ़ में आने-जाने किए एक नाव दी गई है। नाव चलाने के लिए कोई नहीं है। एसडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी कर नाविक की व्यवस्था कराई जाएगी।
_______
फोटो-17, तेरा खास में कटी सड़क पर रास्ता बनाते ग्रामीण। संवाद
ग्रामीणों ने बोरी लगाकर रास्ता किया चालू

अमृतपुर। गंगा व रामगंगा में आई बाढ़ से लगातार गांव के रास्ते कटते जा रहे हैं। तेरा खास को जाने वाला मार्ग बाढ़ के पानी से कट गया है। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी होने लगी। ग्रामीणों ने कटी सड़क पर आवागमन करने के लिए लकड़ी और बोरियां लगाई। मार्ग की मरम्मत कर आवागमन के लिए रास्ता तैयार किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से तेरा खास व कनकापुर के लोग निकलते हैं। संवाद

-------
फोटो-18, जगतपुर में घर के पास भरे पानी में तैर रहा मगरमच्छ का बच्चा। स्रोत : जागरूक पाठक

जगतपुर में दिखा मगरमच्छ
अमृतपुर। तहसील क्षेत्र में बाढ़ का पानी चारों ओर भरा है। शुक्रवार को गांव जगतपुर में घरों के पास भरे बाढ़ के पानी में मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दिया। जिससे ग्रामीण डर गए। वन दरोगा मोहित शर्मा टीम के साथ गांव पहुंचे। दरोगा ने बताया कि पानी अधिक होने के मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ पाना मुश्किल है। फिर भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed