{"_id":"63d6ba877cdecc252824b04c","slug":"water-filled-in-65-ghats-of-ganga-kalpavasi-upset-farrukhabad-news-knp741122213-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गंगा का जल स्तर बढ़ने से कल्पवासियों की धड़कने बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गंगा का जल स्तर बढ़ने से कल्पवासियों की धड़कने बढ़ी
विज्ञापन
गंगा घाट पर पानी भरने से दुकान का सामान हटाता दुकानदार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया के समापन में सिर्फ नौ दिन शेष हैं। कल्पवासियों और साधु-संतों के स्नान के लिए शुद्ध जल मुहैया कराने के लिए सिंचाई विभाग नरौरा बांध से लगातार पानी छोड़ रहा है। तीन दिनों से पानी अधिक छोड़ा जा रहा है। इस वजह से गंगा के 65 घाटों में पानी भर गया है। पानी परिक्रमा मार्ग तक पहुंच गया है। बांध से पानी छूटने की यदि यही रफ्तार रही तो कल्पवास करने वाले लोगों की राउटियां हटानी पड़ेंगी।
गंगा पुत्रों ने घाट के पास बालू से बंधा बनाकर पानी को रोकने का प्रयास किया। तीन वर्ष पहले भी मेले के अंतिम सप्ताह के दौरान गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से पश्चिम की ओर लगीं राउटियों को हटाना पड़ा था। उस समय कुछ लोगों ने पुल के पास राउटियां लगा लीं थीं, तो कुछ घरों को चले गए थे।
एक्सईन सिंचाई दुर्ण कुमार ने बताया कि सामान्यता: गंगा में बहाव के लिए दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाता है। माघ मेला पांचाल घाट और प्रयागराज में लगे मेले को देखते हुए इस समय छह हजार क्यूसेक पानी नरौरा बांध से छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि विगत दिनों हुई बरसात के कारण जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहाड़ों पर ज्यादा बरसात होने के कारण गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।