{"_id":"60fda4bc8ebc3e5853239b1b","slug":"water-farrukhabad-news-knp64237788","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सौ गांवों के बाशिंदों को मिलेगा शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सौ गांवों के बाशिंदों को मिलेगा शुद्ध पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। सरकार ने गांव में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए जनपद के 400 गांवों का चयन किया गया है। इसमें तहसील कायमगंज के 194 गांव चयनित है। जिसमें 110 गांवों में जमीन की तलाश कर ली गई है।
ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत चार सौ गांवों में काम होगा। इस योजना में उन गांवों को चयनित किया गया है, जहां शुद्ध पेयजल का संकट है। गांव में पाइप लाइन डालकर ग्रामीणों को घर-घर पानी मुहैया कराया जाएगा। चयनित किए गांव में सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे के बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। डीपीआर स्वीकृत होते ही टंकी निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। सरकार ने इसके निर्माण के लिए जेबीपीआर एजेंसी को नियुक्त कर दिया है। इस योजना के तहत टंकी बनाने के लिए गांव में जमीन की तलाश की जा रही है। कायमगंज तहसील के 194 गांव चयनित किए गए हैं। इसमें 110 गांवों में जमीन की तलाश हो गई।
शुक्रवार को डीएम मानवेंद्र सिंह ने एसडीएम सुनील कुमार से इस योजना के बारे में प्रगति रिपोर्ट पूछी तो बताया गया कि 84 गांव में जमीन की तलाश जारी है। जल्द ही जमीन तलाश ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, इसलिए इसे हर हालत में निर्धारित अवधि में पूरा कराना है। अधिशासी अभियंता जल निगम सुनील कुमार तिवारी ने बताया अभी जिले के 400 गांव चयनित किए गए हैं। वर्ष 2024 तक हर गांव में इस योजना के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए पानी की टंकी बनाई जानी है। जमीन की तलाश के साथ सर्वे भी चल रहा है। जल्द डीपीआर भेजी जाएगी।