फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water coolers are closed, passersby go thirsty

बंद पड़े हैं वाटर कूलर, प्यासे चले जाते राहगीर

Sun, 03 Apr 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Water coolers are closed, passersby go thirsty
गांव कुसुमापुर में सड़क पर भरा पानी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं, मगर नगरपालिका ने नगर में लगे वाटर कूलरों को सही कराने की जरूरत नहीं समझी। आलम यह है कि वाटर कूलरों में जंग लगे हैं और गंदगी से अटे पड़े हैं। राहगीर तपती दोपहरी में ठंडे पानी की आस में आते हैं, लेकिन वाटर कूलर खराब देख निराश हो जाते हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने लोगों एवं राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए पुल गालिब तिराहा, नगरपालिका के पास, सीएचसी परिसर, मुंसिफ कोर्ट के बाहर, श्यामगेट, शिवाला भवन, बड़ी देवी मंदिर, थाने के बाहर, टीपी चौराहा, ब्लाक के पास स्टेशन छाया गृह के पास, सीओ दफ्तर के पास आदि स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए हैं। इनमें से शिवाला भवन, मुंसिफ कोर्ट, थाने के बाहर वाला वाटर कूलर पानी ही नहीं दे रहा है, जबकि अन्य पानी दे रहे हैं, लेकिन उनसे ठंडा पानी नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों शिवाला भवन में पूजा अर्चना के लिए तमाम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। इसी तरह मुंसिफ कोर्ट के पास लगे वाटर कूलर में जंग लगा है। यह तो पानी ही नहीं दे रहा है। यहां हर रोज तमाम वादकारी आते हैं और उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मुंसिफ कोर्ट के बाहर एक राहगीर ने वाटर कूलर के पास जाकर टोंटी खोली, लेकिन उसमें से पानी ही नहीं निकला। मायूस होकर वह आगे बढ़ गया। नगरपालिका के जेई प्रशांत कुमार ने बताया कि नगर में लगे कुछ वाटर कूलर खराब हैं। उन्हें जल्द या तो बदल दिया जाएगा या फिर उनकी मरम्मत कराई जाएगी। कुछ सही हैं, लेकिन उनमें ठंडे पानी की मशीन नहीं चलाई गई है। जल्द ही लोगों को ठंडा पानी मिलेगा।
अधिवक्ता संतोष कुमार ने बताया कि मुंसिफ कोर्ट के पास तहसील, अस्पताल सभी हैं, यहां हर रोज बड़ी संख्या में लोग आते हैं। आने वाले लोगों को ठंडा पानी तो छोड़ो सादा पानी भी नहीं मिल रहा है। यह वाटर कूलर लंबे समय से खराब चल रहा है।

मिलन का कहना है कि नगर पालिका को वाटर कूलर गर्मी शुरू होने से पहले ही सही करा देने चाहिए थे। दोपहरी में लोगों के लिए ठंडे पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इससे आम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। जल्द कूलर ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed