{"_id":"63446a9db54c536ffc21643b","slug":"was-camped-in-kamalganj-for-several-days-as-in-charge-in-the-election-of-lohia-farrukhabad-news-knp7225884183","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया के चुनाव में प्रभारी के रूप में कई दिन कमालगंज में डाला था डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया के चुनाव में प्रभारी के रूप में कई दिन कमालगंज में डाला था डेरा
विज्ञापन
कमालगंज। 1963 में हुए लोकसभा उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव ने कमालगंज क्षेत्र में चुनाव प्रभारी के रूप में कई दिन तक डेरा डाला था। वह साइकिल से क्षेत्र में भ्रमण करते थे। 1991 व 1993 की चुनावी सभा में भाषण के दौरान यह बात खुद उन्होंने बताई।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव सिराजुल आफाक मुन्ना ने बताया कि 1991 में लोकसभा प्रत्याशी अनवार खां व विधानसभा प्रत्याशी जमालुद्दीन सिद्दीकी के समर्थन में नगला दाउद के पास गल्ला मंडी में मुलायम सिंह यादव ने सभा की थी। इसके बाद 1993 में कस्बे की सब्जी मंडी में चुनावी सभा हुई थी।
इसमें फिल्म स्टार राजबब्बर भी थे। मुलायम सिंह ने दोनों सभाओं में कहा था कि लोहिया के चुनाव में वह यहां के प्रभारी थे और पूरा क्षेत्र वह घूमें हैं।
लोहिया अस्पताल को बनाना चाहते थे चिकित्सा संस्थान
- सपा के पूर्व जिला मंत्री ज्याउद्दीन ने बताया कि नेताजी फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल को उच्च स्तर का चिकित्सा संस्थान बनाना चाहते थे, लेकिन पार्टी के ही कुछ नेताओं में जल्दबाजी में उद्घाटन करा दिया। उन्हें यदि छोटे कार्यकर्ता की बात सही लगती वह संबंधित बड़े नेता से तब तक नहीं मिलते थे जबतक छोटे कार्यकर्ता की बात का क्रियान्वयन नहीं करा देते। नेताजी को जरारी गांव के हाजी मजहरूद्दीन से बेहद लगाव था। पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि वह कई बार हाजी से मिलने आए।