{"_id":"577168004f1c1ba32c79a896","slug":"was-auctioned-for-3-45-lakh-police-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.45 लाख में नीलाम हुआ पुलिस ऑफिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.45 लाख में नीलाम हुआ पुलिस ऑफिस
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में बोली लगवाते एसडीएम सदर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ स्थित पुलिस कार्यालय को सोमवार दोपहर नीलाम कर दिया गया। बोलीदाताओं ने कार्यालय के भवन को 3.45 लाख में खरीद लिया। वहीं, मऊदरवाजा थाने में नीलामी के दौरान 30 दुपहिया व एक तिपहिया व तीन चौपहिया वाहनों को नीलाम किया गया।
फतेहगढ़ स्थित पुलिस कार्यालय की जर्जर इमारत के लिए सरकारी बोली 2.15 लाख रुपये रखी गई। नीलामी में 83 बोलीदाताओं ने हिस्सा लिया। सर्वाधिक 3.45 लाख रुपये की बोली लगाकर मनोज कुमार ने भवन अपने नाम करवाया। नीलामी के दौरान बड़ी संख्या में आए बोलीदाताओं से पुलिस कार्यालय में पूरे दिन गहमा गहमी का माहौल बना रहा।
एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद राजेश पांडेय व सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे ने बोली लगवाई। वहीं मऊदरवाजा थाने में निष्प्रयोज्य वाहनो की नीलामी की गई। सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई नीलामी प्रक्रिया में एक ट्रैक्टर 3 लाख, एक टाटा सूमो 53 हजार, एक बोलेरो 3.35 लाख तथा एक टेंपो, स्कूटर व 29 बाइकों को 1.16 लाख में नीलाम किया गया।