{"_id":"5f8f1a6d8ebc3e276d6bab5a","slug":"warning-farrukhabad-news-knp589670447","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी कल दो घंटे बंद करेंगे ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी कल दो घंटे बंद करेंगे ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मंगलवार को बोनस दिवस पर भी सरकार ने कर्मचारियों के बोनस की घोषणा नहीं की। इससे खफा कर्मियों ने 22 अक्तूबर को दो घंटे के लिए ट्रेनों का चक्काजाम करने की चेतावनी देकर सभी विभागों के कर्मचारियों से संपर्क किया।
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन पदाधिकारियों ने बोनस दिवस पर सरकार की ओर से बोनस की घोषणा न करने पर नाराजगी जताई। कर्मचारी पीडब्ल्यूआई, आईओडब्ल्यू, बिजली ऑफिस समेत स्टेशन कर्मियों से जनसंपर्क किया।
कहा कि हर साल बोनस की घोषणा हो जाती थी, मगर इस बार नहीं की गई। बोनस भीख नहीं है। फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने घोषणा की कि यदि 21 अक्तूबर तक बोनस की घोषणा नहीं की गई, तो 22 अक्तूबर को दो घंटे के लिए रेल कर्मचारी गाड़ियों का संचालन बंद कर देंगे।
विज्ञापन
मौके पर एके द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह, अजीत कुमार भट्ट, अनुज कुमार, टीएन यादव, परमेश्वर दयाल, ब्रजेश कुमार, गौरव सैनी आदि थे।