{"_id":"6ab41a7baea83a9af704a9dd","slug":"preparations-underway-for-the-transformation-of-neebkarori-station-passenger-amenities-to-be-enhanced-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111882-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नीबकरोरी स्टेशन के कायाकल्प की तैयारी, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नीबकरोरी स्टेशन के कायाकल्प की तैयारी, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हनुमान अंश फिल्म की सफलता के बाद बाबा नीबकरोरी दास के दरबार में पर्यटकों और साधकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके चलते नीबकरोरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही में भी इजाफा हुआ है। रेलवे ने इसी को देखते हुए स्टेशन का कायाकल्प करने की योजना बनाई है।
उत्तर मध्य रेलवे के पर्यवेक्षण अधिकारियों ने बुधवार को नीबकरोरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने बढ़ती यात्री संख्या के मद्देनजर स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था, पानी और पार्किंग सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। नई सड़कें बनाई जाएंगी और उनके दोनों ओर नालियां भी होंगी। मुख्य मार्ग से स्टेशन तक आने वाले मार्ग के दोनों ओर रोशनी की उचित व्यवस्था की जाएगी। स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि भविष्य में यात्रियों की संख्या बढ़ना तय है। रेलवे ने स्टेशन पर यात्रियों को हर सुविधा देने की योजना तैयार की है।
सुविधाओं का विस्तार
रेलवे के सभी विभागों के अधिकारियों ने बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। दिव्यांगों के लिए रैंप, वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग सुविधा और अधिक जल बूथ शामिल हैं। स्टेशन तक पहुंचने वाली सड़कों को नया बनाया जाएगा और उनके किनारे नालियां भी होंगी। टिन शेड बढ़ाने पर भी विचार किया गया है। इस निरीक्षण में वाणिज्य निरीक्षक बीएल मीना सहित कई पर्यवेक्षण अधिकारी मौजूद रहे।