फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ward boys are making prescriptions in CHC, doctors and pharmacists are absent.

Farrukhabad News: सीएचसी में वार्ड बॉय बना रहे पर्चे, डॉक्टर-फार्मासिस्ट नदारद

Thu, 27 Nov 2025 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 27 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ward boys are making prescriptions in CHC, doctors and pharmacists are absent.
नवाबगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सब कुछ भगवान भरोसे ही चल रहा है। वार्ड बॉय पर्चा बना रहा था। वहीं, सुबह 11 बजे तक फार्मासिस्ट व डॉक्टर नदारद थे।
विज्ञापन

इमरजेंसी में एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। एक्सरे टेक्नीशियन और एलटी ड्यूटी पर मौजूद थे। कुछ मरीज डॉक्टर और फार्मासिस्ट का इंतजार करते दिखे।
सीएचसी की व्यवस्थाएं कितनी दुरुस्त हैं, इसकी संवाद न्यूज एजेंसी ने बुधवार सुबह पड़ताल की। इसमें हालात बेहद खराब मिले। सुबह 10.30 बजे सीएचसी प्रभारी का कमरा खुला था, मगर वह नदारद थे। बताया गया कि आज का चार्ज डॉ. गौरव राजपूत के पास है। दूसरे चिकित्सक आशीष कुमार भी नहीं थे। नेत्र परीक्षक और आयुष चिकित्सक डॉ. जसवीर सिंह का कमरा बंद था। इमरजेंसी में न तो कर्मचारी था और न ही मरीज।
विज्ञापन

टीबी मरीजों के खुले डॉट्स सेंटर में ताले लगे थे। एलटी सुनील शुक्ला मरीजों की जांच कर रहे थे और एक्सरे टेक्नीशियन मीनेश कुमार कमरे में बैठे मिले। 11 बजे नेत्र सहायक रतन देव, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यकर्ता वीनेश कुमार और फार्मासिस्ट राजीव कुमार पहुंचे। उन्होंने रजिस्टर में दस्तखत किए। हालांकि सीएचसी प्रभारी डॉ. गौरव राजपूत दोपहर 12 बजे अस्पताल पहुंच सके। उन्होंने लेट आने का कोई कारण नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed