फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Waqf Commissioner's statement for former MLA

Farrukhabad News: वक्फ आयुक्त ने पूर्व विधायक के लिए बयान

Sat, 02 Dec 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Waqf Commissioner's statement for former MLA
फर्रुखाबाद। वक्फ भूमि पर कब्जे के मामले में सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त ने सपा की पूर्व विधायक के बयान दर्ज किए। पूर्व विधायक ने कार्रवाई के संबंध में साक्ष्य भी दिए। वक्फ भूमि पर कब्जे के मामले में पूर्व विधायक पर भूमाफिया की भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन


संपूर्ण समाधान दिवस में सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के खिलाफ 18 नवंबर को शिकायत की गई थी। गांव नूरपुर स्थित नवाब मेहंदी अली खां की वक्फ भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है। इस पर सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त(जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी) जितेंद्र कुमार ने 23 नवंबर को पूर्व विधायक को नोटिस जारी किया। इसमें कहा कि वक्फ भूमि पर कब्जे के मामले में वर्ष 2020 में कराई गई एफआईआर व सिविल न्यायालय में हुई कार्रवाई के साक्ष्यों सहित एक दिसंबर को उनके कार्यालय में पहुंचकर अपना पक्ष रखें।
विज्ञापन

इस पर सुबह पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत विकास भवन स्थित सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त के कार्यालय पहुंचीं और साक्ष्यों के साथ बयान दर्ज कराए। सहायक सर्वे वक्फ आयुक्त जितेंद्र कुमार ने बताया कि 2.28 एकड़ भूमि पर कब्जे का मामला वक्फ न्यायाधिकरण लखनऊ में चल रहा है। पूर्व विधायक ने पहले हुई कार्रवाई के संबंध में अभिलेख व अपनी भूमि बताते हुए कुछ साक्ष्य भी दिए हैं। जांच अभी चल रही है। विदित है कि वक्फ भूमि पर कब्जे के मामले में पूर्व विधायक पर भूमाफिया की कार्रवाई भी हो चुकी है। अभी यह मामला न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed