फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wanted cow slaughter suspect with a bounty on his head nabbed after an encounter.

Farrukhabad News: गोकशी के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोचा

Mon, 13 Jul 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wanted cow slaughter suspect with a bounty on his head nabbed after an encounter.
फोटो-3 सीएचसी कायमगंज में भर्ती घायल सिपाही प्रवीण कुमार। संवाद
कायमगंज। गोहत्या अधिनियम के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश चंदा उर्फ चांद मियां को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल सिपाही को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां में 29 जून को केले के खेत से गोवंश के अवशेष बरामद हुए थे। इस मामले में पुलिस ने गोहत्या अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने दो जुलाई को रफीक अहमद उर्फ राजू, सिमरती उर्फ पच्चू और गुड्डू उर्फ सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चंदा उर्फ चांद मियां निवासी अताईपुर तब से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने रविवार रात प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल के नेतृत्व में उसे गिरफ्तार किया। पुलिस घटना में प्रयुक्त बांका और छुरी की बरामदगी के लिए मीरपुर से कलाखेल जाने वाले खड़ंजा मार्ग के पास जंगल में ले गई। इसी दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला और झाड़ियों में छिपाकर रखा 315 बोर का तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। आरोपी से एक 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक बांका और एक छुरी बरामद की गई। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी गिरीश कुमार सिंह और सीओ राजेश कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि चंदा उर्फ चांद मियां पर कायमगंज कोतवाली में गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट और पुलिस मुठभेड़ से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा शमसाबाद थाने में चोरी और आर्म्स एक्ट के दो मामलों में भी वह नामजद है।

फोटो-3 सीएचसी कायमगंज में भर्ती घायल सिपाही प्रवीण कुमार। संवाद

फोटो-3 सीएचसी कायमगंज में भर्ती घायल सिपाही प्रवीण कुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed