फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Walk on stilts of muscle soldiers prisoner stopped

पेशी पर टहलने से रोका तो सिपाहियों से भिड़ा कैदी

Mon, 06 Feb 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 06 Feb 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Walk on stilts of muscle soldiers prisoner stopped
बंदियों से की बातचीत, शातिरों का खंगाला रिकार्ड - फोटो : अमर उजाला
पेशी के बाद लौट रहा कैदी रोडवेज बस अड्डे पर टहलने लगा। यह देख टोकने पर वह पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों से भिड़ गया और हाथापाई की। बाद में मामला शांत होने पर सुरक्षा कर्मी उसे साथ ले गए।
विज्ञापन



कोतवाली पुलिस के अनुसार मैनपुरी जिले के कसबा किसनी निवासी गोविंद सिंह चौहान हरदोई जेल में हत्या के मामले में बंद है। सोमवार को गोविंद की पेशी मैनपुरी में थी। इस कारण सुरक्षा कर्मी उसे मैनपुरी पेशी कराने के बाद रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे। यहां से हरदोई के लिए बस का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन


देर शाम बस न मिलने पर बंदी और पुलिस कर्मियों ने एक होटल पर खाना खाया। इसके बाद गोविंद सुरक्षा कर्मियों से कुछ दूर पिकेट पुलिस के पास पहुंच गया। उसके बंदी होने की जानकारी पर पिकेट पुलिस ने पूछताछ की तो उसकी गोविंद से नोकझोंक होने लगी। इस पर वह पुलिस से धक्कामुक्की करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मौके पर पहुंचे कोतवाल द्रविड़ सिंह ने वीडियोग्राफी शुरू कराई तो इससे हरदोई से आए सुरक्षा कर्मी नाराज हो गए। इसके बाद कोतवाल से सुरक्षा कर्मियों की क्लास लगाई तो वे भी उनसे बहस करने लगे। पता चला है कि कैदी किसनी के एक नेता का पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed