{"_id":"5e59503e8ebc3ec54f0be578","slug":"wait-till-monday-for-the-license-and-fitness-of-vehicles-farrukhabad-news-knp547556544","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस व वाहनों की फिटनेस के लिए सोमवार तक लोगों को करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइसेंस व वाहनों की फिटनेस के लिए सोमवार तक लोगों को करना होगा इंतजार
विज्ञापन
एआरटीओ कार्योलय में लाइसेंस बनवाने को लगी लाइन।
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। स्थायी लाइसेंस व वाहनों की फिटनेस के लिए लोगों को सोमवार तक इंतजार करना होगा। आरआई वीआईपी ड्यूटी पर गए हैं। प्रभारी एआरटीओ का कोड जेनरेट नहीं हुआ है। इससे दूरदराज के इलाकों से आए लोगों को काम न हो पाने के कारण वापस जाना पड़ा। अस्थायी लाइसेंस को छोड़कर सभी काम बंद चल रहे हैं।
शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय के लाइसेंस पटल पर अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदकों की लाइन लगी थी। स्थायी लाइसेंस के लिए आए लोगों को कर्मचारी काम बंद होने की जानकारी दे रहे थे। ऐसे में नोकझोंक हो रही थी। आवेदकों का कहना था कि आन लाइन तारीख मिलने के बाद फिर से लंबा इंतजार करना होगा। पुलिस वाहन चेकिंग कर रही है।
फिटनेेस के लिए भी 50 लोग वाहन लेकर आए थे लेकिन आरआई जीवन कुमार वीआईपी ड्यूटी पर प्रयागराज गए हैं। अब सोमवार से ही फिटनेस हो सकेगी। कन्नौज के एआरटीओ संजय झा के पास जिले का अतिरिक्त चार्ज है। वह शुक्रवार को आए और दो घंटे बैठने के बाद चले गए। उन्होंने बताया कि आरआई का कोड बंद है। सोमवार से ही काम शुरू हो पाएगा।