फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   virodh,atikraman,farrukhabad news,vyapari

चौक से कब्जे हटाने की जिद पर अड़े बर्तन व्यापारी, दुकानें रखीं बंद

Thu, 09 Jun 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
virodh,atikraman,farrukhabad news,vyapari
ोहिया रोड पर नापजोख के दौरान होता विवाद। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। चौक से लोहाई रोड तक अतिक्रमण को चिह्नित करने के दौरान बर्तन विक्रेताओं ने दुकानें बंद कर दीं। कहा कि पहले चौक बाजार से कब्जे हटाएं, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होनी चाहिए। व्यापारियों की नाराजगी के बीच प्रशासन ने मकान, दुकानों पर लाल निशान लगवा दिए।
विज्ञापन

भाजपा नेता का अस्पताल, स्कूल भवन और कई बड़ी दुकानें भी अतिक्रमण की जद में आई हैं। बर्तन व्यापारियों ने चौक से कब्जे हटने तक दुकानें न खोलने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने ईओ रविंद्र कुमार व फोर्स के साथ चौक बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए निशान लगवाना शुरू किया। बर्तन बाजार में जब निशान लगाए गए तो बर्तन व्यापार मंडल अध्यक्ष उदित अग्रवाल ने नाराजगी जताई। कहा कि सबसे पहले चौक का अतिक्रमण साफ होना चाहिए। प्रशासन चौक का जो भी प्रकरण है, उसे सार्वजनिक करे। यदि अधिकारी पारदर्शी व्यवस्था नहीं रखेंगे तो बर्तन बाजार अनिश्चितकाल तक बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासनिक अमले ने नाला मछरट्टा स्थित नखास रोड तक लाल निशान लगाकर तीन दिन में अतिक्रमण हटा लेने की मोहलत दी। भाजपा नेता डॉ. रजनी सरीन का अस्पताल, भारतीय पाठशाला, नाला मछरट्टा पर बनी एक बड़ी दुकान के अलावा कई प्रतिष्ठानों का एक से दो मीटर तक हिस्सा अतिक्रमण में आया। लाल निशान लगने के बाद लोगों में दहशत दिखाई दी।
नाली की बजाय बीच सड़क से नाप की मांग
नगर पालिका के कर्मचारी नाली से ही नाप कर रहे थे। इसी समय अधिवक्ता संदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि यह ठीक नहीं है। नाली कहीं चौड़ी तो कहीं पतली और घुमावदार है। लिहाजा बीच रोड से ही नाप होनी चाहिए, तभी लोगों को न्याय मिलेगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि नक्शे के आधार पर पैमाइश हो रही है। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।
मकान मालिक व किरायेदार में विवाद
लोहाई रोड पर एक मकान के अंदर तक पैमाइश कराने के लिए लेखपाल से मालिक ने कहा। इसका किरायेदार ने विरोध किया। इसके चलते मकान मालिक व किरायेदार में विवाद होने लगा, मारपीट की नौबत आने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें अलग किया।

10.10 मीटर चौड़ी होगी नखास रोड
सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने बताया कि नखास मोड़ पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए इस रोड को 10.10 मीटर चौड़ा रखा गया है। उन्होंने कहा कि शहर को जाम से मुक्त करने के लिए सरकारी जमीन खाली करनी होगी। दुकानदारों का अच्छा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed